Home » एक्सक्लूसिव » तिरुपति में अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, TTD को 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने का ऐलान

तिरुपति में अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, TTD को 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने का ऐलान

Anant Ambani Tirupati:

Anant Ambani Tirupati: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपरा के अनुसार मुंडन कर अपने बाल भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित किए और सुप्रभात सेवा में भी भाग लिया।

TTD को 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा

दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की ओर से लगभग 27.5 करोड़ रुपये की लागत से 25 इलेक्ट्रिक बसें दान करने की घोषणा की। इन बसों का उपयोग तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए किया जाएगा। कंपनी बसों के संचालन में सहयोग के साथ आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में भी मदद करेगी।

Anant Ambani Tirupati: गौशाला के आधुनिकीकरण में भी करेंगे सहयोग

अनंत अंबानी ने तिरुमला की गौशाला के आधुनिकीकरण में सहयोग देने का भी वादा किया। मंदिर परिसर में उन्होंने हाथियों को अपने हाथों से भोजन कराया और पशु संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। उनकी वन्यजीव संरक्षण परियोजना ‘वंतारा’ पहले से ही चर्चा में रही है।

Anant Ambani Tirupati: ‘सब कुछ पाकर भी जो भगवान को चुनता है, वही सबसे धनवान’

मंदिर में दर्शन के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि जीवन में नाम, दौलत और शोहरत से ऊपर आस्था होती है। उन्होंने कहा, “सब कुछ पाकर भी जो भगवान को चुनता है, वही सबसे धनवान है। जहां नाम, दौलत और शोहरत पीछे रह जाते हैं, वहां सिर्फ आस्था साथ चलती है।”

Anant Ambani Tirupati:
Anant Ambani Tirupati:

 

वैदिक विद्वानों ने किया सम्मान

धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद वैदिक विद्वानों ने अनंत अंबानी को वेद आशीर्वचनम् प्रदान किया। मंदिर प्रशासन ने उन्हें श्रीवारी तीर्थ प्रसादम भेंट किया और पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जून में दूसरी बार पहुंचे तिरुमला

यह जून महीने में अनंत अंबानी की दूसरी तिरुमला यात्रा है। इससे पहले वह अपने पिता मुकेश अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ भी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे। अनंत अंबानी की इस यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और पशु कल्याण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढे़ : गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 650 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 4 घंटे चला अभियान