Delhi news: राजधानी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 मंजिला अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि अगर बालकनी में सुरक्षा ग्रिल या जाली लगी होती, तो उनकी बच्ची की जान बच सकती थी।
मां को खोजते-खोजते पहुंची बालकनी
पुलिस के अनुसार, बच्ची शनिवार रात को जल्दी सो गई थी। कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुली तो घर में मौजूद मां को ढूंढते हुए वह बालकनी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि नीचे देखने के दौरान वह रेलिंग पर झुकी और अचानक संतुलन बिगड़ने से 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई।
Delhi news: अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के तुरंत बाद परिवार और आसपास के लोग बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Delhi news: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए अपार्टमेंट परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही परिवार, पड़ोसियों और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
परिवार ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मृत बच्ची के परिजनों ने अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऊंची इमारतों की बालकनियों में सुरक्षा ग्रिल या जाली अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Delhi news: फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
यह भी पढे़: सेशेल्स में PM Modi का बड़ा संदेश, ‘हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है’








