Home » मौसम » 3 जुलाई से दिल्ली-यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, अरुणाचल-सिक्किम में बाढ़ का कहर

3 जुलाई से दिल्ली-यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, अरुणाचल-सिक्किम में बाढ़ का कहर

Delhi-UP Weather:

Delhi-UP Weather: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है। वहीं 3 जुलाई से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Delhi-UP Weather: दिल्ली में गर्मी और उमस से बेहाल लोग-

रविवार को दिल्ली ने पिछले दो वर्षों का सबसे गर्म दिन दर्ज किया। अधिकतम तापमान 41.8°C और न्यूनतम 31.1°C रहा। उमस के कारण लोगों को तापमान 50.7°C जैसा महसूस हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान से आने वाली शुष्क हवाएं और अरब सागर की नम हवाएं मिल रही हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं होने से व्यापक बारिश नहीं हो पा रही है।

Delhi-UP Weather: 3 जुलाई से तेज बारिश की संभावना-

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी 4 जुलाई तक दिल्ली में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया है।

अरुणाचल में फ्लैश फ्लड से 3 की मौत-

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के केयी पेनयोर क्षेत्र में फ्लैश फ्लड से तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं तथा राहत-बचाव कार्य जारी है। मौसम विभाग ने 200 मिमी तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

सिक्किम में बेली ब्रिज बहा-

सिक्किम के जोंगू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते फिडांग और संकालांग को जोड़ने वाला बेली ब्रिज बह गया, जिससे इलाका राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन