Breaking News
Home » मौसम » दिल्ली में 50°C जैसी आभासी गर्मी, जून का 2 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; 2 दिन येलो अलर्ट

दिल्ली में 50°C जैसी आभासी गर्मी, जून का 2 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; 2 दिन येलो अलर्ट

Delhi Weather Alert:

Delhi Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उच्च आर्द्रता के कारण दोपहर में ‘फील्स लाइक’ यानी आभासी तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जून 2024 के बाद सबसे गर्म रात रही।

Delhi Weather Alert: सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा तापमान-

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। वहीं, लोधी रोड क्षेत्र में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 37 से 70 प्रतिशत तक रही नमी ने गर्मी को और अधिक खतरनाक बना दिया।

Delhi Weather Alert: हीटवेव से बढ़ा स्वास्थ्य पर खतरा-

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक 50 डिग्री के आसपास महसूस होने वाला तापमान हीट एग्जॉर्शन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

अगले दो दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट-

भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार रात से मंगलवार और बुधवार तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि मंगलवार से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।

3 जुलाई तक 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान-

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। वहीं, 3 जुलाई तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। अगले चार दिनों में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मानसून की एंट्री में देरी-

दिल्ली में मानसून की सामान्य आगमन तिथि 27 जून होती है, लेकिन इस बार अब तक इसकी सक्रिय एंट्री नहीं हुई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्ण रूप से मानसून के 2 जुलाई के बाद पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इस बीच, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 152 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।

यह भी पढ़े- कराची आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने भारत को घेरा, कांग्रेस का पलटवार-‘अपने आंगन में सांप पालकर…’