Home » बिज़नेस » अफगानिस्तान बना भारत के बासमती चावल का नया बड़ा बाजार, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

अफगानिस्तान बना भारत के बासमती चावल का नया बड़ा बाजार, पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका

Pakistan Basmati Export:

Pakistan Basmati Export: भारत के बासमती चावल निर्यात को नया बड़ा बाजार मिलने की संभावना बन रही है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों के बीच बासमती चावल के व्यापार को लेकर शुरुआती बातचीत हुई है। यदि यह डील सफल होती है, तो भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और पाकिस्तान के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है।

Pakistan Basmati Export: पाकिस्तान का बड़ा बाजार छिनने की आशंका-

रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान में हर साल करीब 5 लाख टन बासमती चावल की खपत होती है। अब तक भौगोलिक निकटता और जमीनी संपर्क के कारण पाकिस्तान इस मांग का बड़ा हिस्सा पूरा करता रहा है। लेकिन भारत से सीधे आयात शुरू होने पर पाकिस्तान अपने प्रमुख बाजारों में से एक खो सकता है।

Pakistan Basmati Export: अफगानिस्तान ने भारत की ओर क्यों बढ़ाया कदम-

हाल के वर्षों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में आई खटास का असर दोनों देशों के व्यापार पर भी पड़ा है। फिलहाल अफगानिस्तान दुबई और ईरान के व्यापारियों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय बासमती चावल खरीदता है, जिससे लागत बढ़ जाती है।
उद्योग सूत्रों के मुताबिक, अफगान अधिकारियों का मानना है कि भारत से सीधे आपूर्ति होने पर चावल सस्ता, तेज और अधिक भरोसेमंद तरीके से उपलब्ध हो सकेगा।

भारत-अफगानिस्तान के बीच बासमती व्यापार का रिकॉर्ड-

भारत से अफगानिस्तान को बासमती चावल का निर्यात लंबे समय तक सीमित रहा है।

2005-06: करीब 63 टन चावल का निर्यात।

2010-11: निर्यात दोबारा शुरू हुआ।

2020-21: अब तक का सबसे बड़ा निर्यात—19,440 टन बासमती चावल, जिसकी कीमत 108.9 करोड़ रुपये रही।

अप्रैल 2026: 979 टन बासमती चावल का निर्यात, जिसकी कीमत 7.74 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

भारत को मिल सकता है बड़ा निर्यात अवसर-

यदि भारत और अफगानिस्तान के बीच सीधे बासमती चावल के व्यापार पर सहमति बनती है, तो भारतीय निर्यातकों को नया और बड़ा बाजार मिलेगा। वहीं पाकिस्तान के लिए यह आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान उसके प्रमुख बासमती खरीदारों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़े ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पुराना क्लिप वायरल, समय रैना के कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी