Breaking News
Home » मनोरंजन » ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पुराना क्लिप वायरल, समय रैना के कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पुराना क्लिप वायरल, समय रैना के कमेंट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

समय रैना के पुराने क्लिप पर फिर विवाद

Samay Raina Controversy: कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन का एक पुराना क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समय रैना एक ऐसा कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, जो काफी हद तक उस बयान जैसा है, जिसके कारण स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे विवादों में फंस गए थे और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी।

हालांकि, इस क्लिप को सोशल मीडिया पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ से जुड़ा हुआ बताया गया, जिसके बाद शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे नए एपिसोड का हिस्सा समझ लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की।

शो में समय के कमेंट पर हुआ विवाद

दरअसल, वायरल हो रहे इस क्लिप में एक कंटेस्टेंट को स्कोर दिए जाने का दौर चल रहा था। इसी दौरान शो देख रही एक लड़की रोते हुए समय रैना के सामने से गुजरती है। समय ने उसके साथ मौजूद युवक से पूछा कि वह लड़की वहां से क्यों चली गई।वह युवक आराम से अपनी जगह बैठा हुआ था। जब समय ने उससे दोबारा सवाल किया और जवाब देने के लिए दबाव बनाया, तो उसने बताया कि उसके साथ आई लड़की के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है।इस पर समय रैना ने उस युवक से मजाक करते हुए कहा, “तुम भी साथ जाओ, कंधा दो उसे। कंधा दोगे तभी तो हेड देगी।” इसी कमेंट के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

Samay Raina Controversy: समय रैना के पुराने क्लिप पर फिर विवाद
समय रैना के पुराने क्लिप पर फिर विवाद

Samay Raina Controversy: प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई नाराजगी

वायरल क्लिप को सीजन 2 का नया वीडियो समझकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने शो और उससे जुड़े लोगों पर सवाल उठाए।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कोई सबक नहीं सीखा गया। अब तो इन्हें इस तरह के घटिया और महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को ‘ह्यूमर’ के नाम पर दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स और यूट्यूब का भी साथ मिल गया है। अब बस उनके Gen Z फैंस का इंतजार है, जो मेरे कमेंट्स में आकर बवाल मचाना शुरू करेंगे।”

ऐसे ही बयान को लेकर विवादों में आए थे प्रणीत मोरे

कुछ समय पहले स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी इसी तरह के विवाद में फंस गए थे। उन्होंने गुरुग्राम में हुई लाइव क्राउड वर्क कॉमेडी का एक क्लिप शेयर किया था।इस वीडियो में हिमांशू जांगड़ा नाम के एक व्यक्ति ने डेटिंग से जुड़ा अनुभव साझा करते हुए कहा था कि उसने एक महिला को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी, लेकिन इसके बावजूद वह बिना किसी फिजिकल रिलेशन के वहां से चली गई।

शो के दौरान उन्होंने मजाक में कहा था कि उनके 370 रुपये वापस नहीं मिल पाए।वीडियो वायरल होने के बाद हिमांशू जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया, जबकि प्रणीत मोरे के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

समय रैना के पुराने क्लिप पर फिर विवाद
समय रैना के पुराने क्लिप पर फिर विवाद

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में आलिया भट्ट बनीं पहली गेस्ट

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं।एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत की और एक-दूसरे को रोस्ट भी किया।समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंची हैं।इस पर आलिया भट्ट ने हंसते हुए कहा, “मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।”

पहले सीजन में भी विवादों में रहा था शो

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन भी विवादों से घिरा रहा था। शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रणवीर अलाहबादिया ने पैरेंट्स को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।इसके बाद शो से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। विवाद बढ़ने के बाद शो के सभी एपिसोड हटवा दिए गए थे और इसके बाद शो को बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें…दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे थे युवक, सड़क हादसे में तीन की मौत