Breaking News
Home » बिज़नेस » नायरा कंपनी ने दी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

नायरा कंपनी ने दी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Petrol Diesel Price Cut:

Petrol Diesel Price Cut: देश की जानी-मानी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ने अपने निर्णय से पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। नायरा एनर्जी ने बुधवार को अपने पूरे देश के नेटवर्क पर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है।

Petrol Diesel Price Cut: क्यों की यह कटौती-

यह कटौती इसलिए की गई है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें गिरी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पिछले दो साल से अधिक समय में किसी भी कंपनी द्वारा रिटेल फ्यूल की कीमतों में की गई पहली कटौती है।

Petrol Diesel Price Cut: 7000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर नई कीमतें लागू-

देशभर में नायरा के 7000 से अधिक फ्यूल स्टेशन हैं, जिन पर नई कीमतें लागू हो गई हैं। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कीमत वहां लगने वाले स्थानीय टैक्स, जैसे वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), के आधार पर अलग-अलग होती है।

सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम-

सरकारी फ्यूल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये कंपनियां मिलकर भारत के 1 लाख से अधिक फ्यूल स्टेशनों में से 90% से अधिक का संचालन करती हैं।

दिल्ली में ईंधन के दाम-

दिल्ली में IOC के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है।

मार्च से बढ़ीं कीमतें-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद मार्च में पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया गया। इसके बाद मई में कई चरणों में दोनों ईंधनों की कीमतों में कुल ₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राजभर का तंज, बोले- एसी कमरों से निकलकर गांव की सियासत समझिए