Breaking News
Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में VB-G RAM G योजना लागू, श्रमिकों को मिेलेगा 125 दिन का काम

उत्तराखंड में VB-G RAM G योजना लागू, श्रमिकों को मिेलेगा 125 दिन का काम 

Dehradun: उत्तराखंड में VB-G RAM G योजना लागू, श्रमिकों को मिेलेगा 125 दिन का काम 
Dehradun: उत्तराखंड में श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।राज्य में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) लागू हो चुकी है।इस नई योजना से श्रमिकों को दोहरा फायदा होगा।एक ओर जहां उनकी दैनिक मजदूरी दर में 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं उन्हें अब साल में 125 दिन का काम भी मिलेगा।

प्रतिदिन 300 रुपये मिलेगी मजदूरी 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई से पूरे देश में मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी योजना (VB-G RAM G योजना) लागू की है। उत्तराखंड राज्य में भी यह योजना शुरू की गई है।इस योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों में रोजगार करने वाले श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। मनरेगा योजना में उनकी मजदूरी की दर 252 रुपये प्रतिदिन थी, जबकि नई योजना में उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 

Dehradun:  125 दिन के रोजगार की गारंटी

मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, जबकि नई योजना में श्रमिकों को साल में 125 दिन का काम मिलेगा।खास बात यह है कि उत्तराखंड में इस योजना के तहत जल संरक्षण और आपदा राहत जैसे कार्य भी किए जाएंगे। जानकारों के मुताबिक नई योजना श्रमिकों के लिए फायदेमंद होगी, वहीं राज्य में जल स्रोतों के संरक्षण और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में भी कारगर साबित हो सकती है।योजनान्तर्गत 318 कार्य अनुमन्य कार्यों की सूची में सम्मिलित किए गए हैं। जिसमें जल संरक्षण के 107, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 88, ग्रामीण आजीविका के 86 एवं आपदा न्यूनीकरण के 37 कार्य हैं। 
Dehradun: 10 लाख जॉब कार्ड धारक

ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में राज्य में मनरेगा के तहत कुल 10.25 लाख से अधिक पंजीकृत जॉब कार्ड धारक हैं। इनमें से 7.62 लाख सक्रिय श्रमिक हैं।वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर माह तक 4.42 लाख लोगों ने काम मांगा और 3.52 लाख को योजना में काम दिया गया।
 
 ये भी पढ़ें…Vaishno Devi Temple की खोज का रहस्य, ऐसे मिले पंडित श्रीधर को माता के दर्शन; पढ़ें पौराणिक कथा