Home » जॉब - एजुकेशन » Anganwadi Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में 2548 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

 Anganwadi Recruitment 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग में 2548 पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

 Anganwadi Recruitment 2026:

Anganwadi Recruitment 2026: मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 2548 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 781 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1767 पद सहायिका के हैं। इच्छुक महिलाएं 13 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी देय होगा। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 15 जुलाई तक संशोधन किया जा सकेगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Anganwadi Recruitment 2026: स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता

भर्ती संबंधित ग्राम या शहरी वार्ड स्तर पर की जाएगी। जिस क्षेत्र में पद रिक्त है, केवल उसी गांव या वार्ड की निवासी महिला आवेदन के लिए पात्र होगी। अन्य क्षेत्रों की महिला उम्मीदवार उस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगी।

Anganwadi Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अन्य राज्यों या बोर्ड की अंकसूची तभी मान्य होगी, जब वह माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की समकक्षता सूची में शामिल हो।
1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची अनिवार्य होगी। सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे।

13 जुलाई अंतिम तिथि

आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है, जबकि त्रुटि सुधार की सुविधा 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा रिक्तियां

जिला कुल रिक्तियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका
धार 112 30 82
रतलाम 93 31 62
विदिशा 92 19 73
बैतूल 91 20 71
राजगढ़ 89 19 70
छिंदवाड़ा 86 38 48
सागर 72 25 47

 

यह भी पढे़ : कर्नाटक की ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा: 40 फीट ऊंचाई से गिरी चट्टान, मध्य प्रदेश के 5 मजदूर समेत 7 की मौत