Home » Foreign Affairs » थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, 11 साल के बच्चे की पिकअप ने भिक्षुओं के समूह को रौंदा

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, 11 साल के बच्चे की पिकअप ने भिक्षुओं के समूह को रौंदा

Thailand news: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक 11 साल का लड़का पिकअप ट्रक चला रहा था, जिसने सड़क पर तीर्थयात्रा कर रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 9 भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

35 भिक्षुओं का था तीर्थयात्रा दल

जानकारी के मुताबिक मुकदहन प्रांत से कुल 35 भिक्षु 260 किलोमीटर लंबी तीर्थयात्रा पर निकले थे। यह यात्रा उबोन रत्चाथानी प्रांत तक जानी थी। लेकिन यात्रा शुरू होने के महज 30 मिनट बाद ही यह बड़ा हादसा हो गया।

Thailand news: 5 की मौके पर मौत, 4 ने अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 4 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Thailand news: कैसे हुआ हादसा? जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय बचाव दल द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भिक्षु सड़क किनारे कतार में चल रहे थे, तभी पिकअप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गया और उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन अचानक अपना संतुलन खो बैठा था और सड़क से फिसलकर सीधे समूह से टकरा गया। हालांकि, असली कारण का पता लगाया जा रहा है।

11 साल का आरोपी हिरासत में

Thailand news: पुलिस ने बताया कि पिकअप चला रहा 11 साल का बच्चा फिलहाल हिरासत में है। चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए उससे पूछताछ चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर्स की मौजूदगी में की जाएगी। मामले की जांच जारी है। यह हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर छोड़ गया है।

 

ये भी पढ़ें: 12 हजार करोड़ का दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे दो महीने में ही उखड़ा! सड़क पर बने बड़े गड्ढे