Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार खत्म हो गया है। गुरुवार से पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंच चुके हैं। यात्रा के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है। सुरक्षा एजेंसियां, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी यात्रा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Amarnath Yatra 2026
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था आपदा प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत लागू की गई है, ताकि यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रित रहे और किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन के अनुसार यात्रा शुरू होने से पहले ही बैंक शाखाओं और ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एडवांस रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इसके चलते अब ऑन-द-स्पॉट या तत्काल पंजीकरण के लिए बहुत कम स्लॉट उपलब्ध हैं। ऐसे में बिना पंजीकरण के पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जरूरी गाइडलाइन
हर दिन हजारों श्रद्धालु बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन के जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सीमित क्षमता के कारण सभी को तत्काल पंजीकरण के तहत समायोजित करना संभव नहीं है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपना पंजीकरण अवश्य सुनिश्चित कर लें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई श्रद्धालु अपनी तय यात्रा तिथि से पहले ही बेस कैंप पहुंच रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को निर्धारित तारीख से पहले यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन में दर्ज तिथि के अनुसार ही यात्रा करें, ताकि बेस कैंप पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो सके।
Read More : Indian Railway: यात्रियों को राहत, शालीमार-चारलापल्ली स्पेशल ट्रेन जुलाई तक चलेगी
Sanjucta








