Home » मनोरंजन » मुंबई की बारिश में रोमांटिक हुए विक्की कौशल-कटरीना कैफ, फोटो हुई वायरल

मुंबई की बारिश में रोमांटिक हुए विक्की कौशल-कटरीना कैफ, फोटो हुई वायरल

Vicky Katrina romantic photo:

Vicky Katrina romantic photo: बॉलीवुड स्टार कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने मुंबई की बारिश के बीच बिताए अपने रोमांटिक पल की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस के साथ एक खास मोमेंट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Vicky Katrina romantic photo: बालकनी में बारिश का आनंद लेते दिखे दोनों-

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें दोनों बालकनी में बैठकर मुंबई की बारिश का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विक्की बारिश की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कटरीना उनके कंधे पर सिर रखे इस खूबसूरत पल को महसूस करती नजर आ रही हैं।

Vicky Katrina romantic photo: ‘बारिश और तुम’ कैप्शन ने जीता दिल-

इस तस्वीर के साथ विक्की ने “बारिश और तुम” कैप्शन लिखा। पोस्ट के बैकग्राउंड में रेखा भारद्वाज का रोमांटिक और सोलफुल गाना ‘फिर से कहो’ भी लगाया गया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया। फैंस कपल की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर-

पोस्ट शेयर होते ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और तस्वीर को ‘कपल गोल्स’ बता रहे हैं।

कटरीना और विक्की का वर्क फ्रंट-

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं और फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वहीं विक्की कौशल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ के बाद अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- आम की खुशबू से महकेगा लखनऊ, CM योगी करेंगे ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव’ का शुभारंभ, 800 से ज्यादा तरह के होंगे आम