Breaking News
Home » News » Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन! पाइरेटेड फिल्मों पर 15 दिन का अल्टीमेटम

Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन! पाइरेटेड फिल्मों पर 15 दिन का अल्टीमेटम

Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन! पाइरेटेड फिल्मों पर 15 दिन का अल्टीमेटम

Notice to Telegram: भारत में ऑनलाइन पाइरेसी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने Telegram को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर अपनी एंटी-पाइरेसी व्यवस्था को मजबूत करने और इस दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में पाइरेटेड फिल्में, वेब सीरीज, OTT कंटेंट और अन्य कॉपीराइट सामग्री साझा की जा रही है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और कंटेंट क्रिएटर्स को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।