Home » बिज़नेस » EPFO ने लॉन्च किया नया यूनिफाइड मेंबर पोर्टल, UAN से जुड़े 2 बड़े काम अब सिर्फ UMANG ऐप पर होंगे

EPFO ने लॉन्च किया नया यूनिफाइड मेंबर पोर्टल, UAN से जुड़े 2 बड़े काम अब सिर्फ UMANG ऐप पर होंगे

EPFO UAN Update:

EPFO UAN Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सिस्टम अपग्रेड के बाद नया और बेहतर यूनिफाइड मेंबर पोर्टल लॉन्च कर दिया है। करीब एक हफ्ते तक पोर्टल अपडेट रहने के बाद अब यह नए इंटरफेस और कई बदलावों के साथ फिर से ऑनलाइन हो गया है। इस अपडेट में UAN से जुड़ी दो अहम सेवाओं को वेबसाइट से हटाकर UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है।

EPFO UAN Update: EPFO वेबसाइट पर अब नहीं होंगे UAN से जुड़े ये 2 काम-

ईपीएफओ ने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल से निम्नलिखित सुविधाएं हटा दी हैं:

1. EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल से सीधे UAN अलॉटमेंट की सुविधा बंद कर दी गई है।

2. पोर्टल पर UAN एक्टिवेशन का विकल्प भी हटा दिया गया है।

अब ये दोनों सेवाएं केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी।

EPFO UAN Update: UMANG ऐप से मिलेगा UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन-

EPFO ने बताया कि अब आधार आधारित Face Authentication (FAT) के जरिए UMANG ऐप पर UAN जनरेट और एक्टिवेट किया जा सकेगा।

UMANG ऐप से नया UAN कैसे जनरेट करें-

UMANG ऐप डाउनलोड करें।
EPFO Services पर जाएं।
“UAN Services Through Face Auth” चुनें।
“UAN Allotment and Activation” पर क्लिक करें।
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।

EPFO UAN Update: UMANG ऐप से UAN कैसे एक्टिवेट करें-

UMANG ऐप के जरिए UAN एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें और EPFO Services सेक्शन में जाएं। इसके बाद “UAN Services Through Face Auth” के तहत “UAN Activation” विकल्प चुनें। अब आधार आधारित Face Authentication पूरा करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN सफलतापूर्वक एक्टिवेट कर लें।

EPFO पोर्टल में हुए अन्य बड़े बदलाव-

1. UAN एक्टिवेशन और UAN अलॉटमेंट की सुविधा अब EPFO वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

2. दोनों सेवाएं अब केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होंगी और इनके लिए आधार आधारित Face Authentication (FAT) अनिवार्य किया गया है।

3. भूले हुए UAN को वापस पाने की प्रक्रिया भी आसान बना दी गई है, जिससे सदस्य कम चरणों में अपना UAN प्राप्त कर सकते हैं।

डेथ क्लेम अब भी पोर्टल से किया जा सकता है

EPFO ने स्पष्ट किया है कि नॉमिनी यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए डेथ क्लेम, जिसमें पेंशन से जुड़े क्लेम भी शामिल हैं, ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी, सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र और कैंसिल चेक या बैंक पासबुक जरूरी होगी।दस्तावेज PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे, प्रत्येक फाइल का आकार 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल के नाम में स्पेस नहीं होना चाहिए।

भूल गए UAN? अब ऐसे करें रिकवर-

अगर सदस्य अपना UAN भूल गए हैं, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवश्यक पहचान संबंधी जानकारी देकर OTP वेरिफिकेशन के जरिए आसानी से अपना UAN प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-यूपी चुनाव में चिराग पासवान का बड़ा दांव! विपक्ष के इस खास नैरेटिव पर करेंगे सीधा वार