TMC NEWS: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और पार्टी में बढ़ती बगावत के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें रोकने के लिए पहले उन्हें मारना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न और संगठन उनके तथा वफादार कार्यकर्ताओं के साथ ही रहेगा।
बागी नेताओं को बताया गद्दार
ममता बनर्जी ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बनाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को चुनाव चिह्न नहीं मिलेगा और उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “अगर मुझे रोकना चाहते हैं तो पहले मुझे मारना होगा, लेकिन मैं झुकने वाली नहीं हूं।”
TMC NEWS: चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर भी बोलीं
शनिवार को वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि चंद्रिमा ने पहले ही संकेत दे दिया था क्योंकि उनका बेटा पहले से तृणमूल विरोधी गुट के साथ था। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी हालत में बागी नेताओं के साथ हाथ नहीं मिलाएंगी।
बीजेपी के सामने नहीं झुकूंगी
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई नेताओं ने दबाव में आकर पार्टी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सामने कभी नहीं झुकेंगी और उनकी पार्टी भी किसी दबाव में आने वाली नहीं है।
TMC NEWS: पार्टी कार्यालय पर कब्जे को बताया गैरकानूनी
कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बागी गुट के कब्जे के प्रयास को लेकर ममता ने कहा कि यह कार्यालय पार्टी ने लीज पर लिया है और अक्टूबर 2027 तक उसका वैध अधिकार तृणमूल कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति पार्टी छोड़ सकता है, लेकिन संस्था खत्म नहीं होती। पार्टी की संपत्ति पर जबरन कब्जा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़े… राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! अखिलेश से टिन्नू यादव की 980 बार बात, ED की एंट्री तय








