Home » अंतर्राष्ट्रीय » हाफिज सईद ने बेटे तल्हा को चुना उत्तराधिकारी, लश्कर-ए-तैयबा के पुनर्गठन की तैयारी

हाफिज सईद ने बेटे तल्हा को चुना उत्तराधिकारी, लश्कर-ए-तैयबा के पुनर्गठन की तैयारी

 Hafiz Saeed Successor:

Hafiz Saeed Successor: भारतीय सेना और वायुसेना द्वारा मई 2025 में पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को बड़ा झटका लगा था। कई आतंकी ठिकाने और ट्रेनिंग कैंप तबाह हुए थे। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि लश्कर के संस्थापक और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद ने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसने अपने बेटे तल्हा सईद को संगठन का नया ऑपरेशनल कमांडर और उत्तराधिकारी बनाने का फैसला किया है।

Hafiz Saeed Successor: तीन शाखाओं में बांटा जाएगा लश्कर-

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद संगठन के भीतर मतभेद बढ़ गए थे। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए लश्कर-ए-तैयबा को तीन अलग-अलग शाखाओं में संगठित करने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक शाखा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेगी।

Hafiz Saeed Successor: किस क्षेत्र में क्या होगी जिम्मेदारी-

सूत्रों के अनुसार, एक शाखा बलूचिस्तान, दूसरी खैबर पख्तूनख्वा और तीसरी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय रहेगी। दावा किया जा रहा है कि संगठन स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करेगा। साथ ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसी सशस्त्र समूहों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के साथ समन्वय की भी योजना है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

कौन है हाफिज सईद-

हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक है और भारत में 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। भारत उसे 2001 के संसद हमले और 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों से भी जोड़ता है। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, भारत और यूरोपीय संघ समेत कई देशों और संस्थाओं ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर रखा है।

10 मिलियन डॉलर का इनाम-

अमेरिका के Rewards for Justice कार्यक्रम के तहत हाफिज सईद की गिरफ्तारी या उसके बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की गई है। भारत लंबे समय से पाकिस्तान से उसके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है। वहीं, पाकिस्तान में उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के पीटर डिंकलेज संग स्क्रीन शेयर करेंगे आदर्श गौरव, ‘एलियन: अर्थ 2’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट