Home » राष्ट्रीय » ISRO की आंखों ने पकड़ा मानसून का मॉन्स्टर, अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए भारी; फटाफट चेक करें अपडेट

ISRO की आंखों ने पकड़ा मानसून का मॉन्स्टर, अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए भारी; फटाफट चेक करें अपडेट

ISRO Mansoon Update : आसमान से ISRO के सैटेलाइट ने जो तस्वीरें भेजी हैं उसे देखकर मौसम वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ गई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ बादलों के विशाल गुच्छे बन गए हैं। इन्हें देखकर लग रहा है जैसे मानसून ने अपना सबसे खतरनाक रूप दिखाने का मन बना लिया है। ISRO के INSAT-3DR सैटेलाइट की ताजा तस्वीरों में साफ दिख रहा है। एक तरफ अरब सागर में काले और बहुत ऊंचे बादलों का ढेर लगा है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में भी बादलों की मोटी चादर फैली हुई है।

साइंस की भाषा में इन्हें कम्युलोनिम्बस बादल कहते हैं। आसान शब्दों में ये टावर जैसे ऊंचे बादल होते हैं। जितने सफेद और चमकीले ये ऊपर से दिखते हैं, उतनी ही तेज बारिश ये नीचे बरसा सकते हैं। कुछ ही घंटों में पूरा इलाका पानी में डुबो देने की ताकत रखते हैं।

ISRO की मानसून का मॉन्स्टर

अरब सागर से उठ रही गर्म और नमी वाली हवाएं सीधे महाराष्ट्र के किनारे से टकरा रही हैं। समुद्र का पानी गर्म है तो बादल और ज्यादा ताकत पकड़ रहे हैं। इसी वजह से मुंबई, कोंकण और गोवा में सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है। सड़कें भर गई हैं, ट्रैफिक जाम है और निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है। उधर, बंगाल की खाड़ी वाला सिस्टम भी कम नहीं है। बादलों की एक बड़ी दीवार ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश को ढक रही है। ये सिस्टम धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इसका असर झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी दिखेगा। वहां भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और पश्चिम बंगाल के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ में बिजली कड़कने और तेज हवाओं का भी खतरा है। बारिश से एक तरफ देश में पानी की कमी दूर होगी। लेकिन दूसरी तरफ शहरों में बाढ़, पहाड़ों में भूस्खलन और जाम की समस्या भी बढ़ सकती है। ISRO की ये तस्वीरें बता रही हैं कि मानसून इस बार हल्का नहीं है। अगले 24 घंटे सावधानी वाले हैं। सुरक्षित रहें और आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।

3 जरूरी बातें

  • जरूरी न हो तो घर से बाहर मत निकलें। खासकर तटीय इलाकों में।
  • नदी नालों और निचले इलाकों से दूर रहें।
  • फोन चार्ज रखें और IMD के अपडेट देखते रहें।

Read More : Stock Market: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 78 हजार के पार; निवेशकों ने कमाए 8.51 लाख करोड़ रुपये

Written By : Mansi Sharma