Home » अंतर्राष्ट्रीय » फ्रांस के म्यूजियम से करोड़ों की ज्वेलरी चोरी, हाई सिक्योरिटी के बावजूद दरवाजा तोड़कर घुसे चोर

फ्रांस के म्यूजियम से करोड़ों की ज्वेलरी चोरी, हाई सिक्योरिटी के बावजूद दरवाजा तोड़कर घुसे चोर

France Museum Theft:
France Museum Theft:

France Museum Theft: पूर्वोत्तर फ्रांस के विंगेन-सुर-मोडर स्थित प्रसिद्ध लालिक (Lalique) म्यूजियम में रविवार सुबह बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। हाई सिक्योरिटी के बावजूद नकाबपोश चोर म्यूजियम का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 20 कीमती क्रिस्टल आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी गई ज्वेलरी की कीमत करीब 40 लाख यूरो (लगभग 40 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।

France Museum Theft: सुबह 5:30 बजे दिया वारदात को अंजाम-

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 5:30 बजे चोर म्यूजियम में घुसे। वे सीधे आभूषण गैलरी तक पहुंचे और वहां रखे बहुमूल्य क्रिस्टल आभूषण लेकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।

France Museum Theft: अलार्म बजा, फिर भी भाग निकले चोर-

घटना के दौरान म्यूजियम का अलार्म बज गया था। सुरक्षा कंपनी जांच के लिए पहुंचने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उससे पहले वहां मौजूद एक सफाईकर्मी महिला ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चोर फरार हो चुके थे।

कई दिनों तक बंद रहेगा म्यूजियम-

चोरी की घटना के बाद म्यूजियम प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से संग्रहालय को कई दिनों तक बंद रखने का फैसला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरी हुए आभूषणों की तलाश की जा रही है।

2011 में खुला था लालिक म्यूजियम-

लालिक म्यूजियम की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। यह संग्रहालय प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्वेलर और ग्लास कलाकार रेने लालिक तथा उनके उत्तराधिकारियों की कला को समर्पित है। यहां 650 से अधिक आर्ट नोवो, आर्ट डेको और आधुनिक क्रिस्टल कला की दुर्लभ कलाकृतियां प्रदर्शित की जाती हैं, जिसे देखने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

यह भी पढ़े- NEET Fee Refund का आखिरी दिन आज, अटकी 14 लाख छात्रों की फीस; जल्दी से करें अप्लाई