Home » मनोरंजन » आमिर-गौरी की शादी: रजिस्टर्ड मैरिज की पहली तस्वीरें, पायल पहनकर दिखे एक्टर, बेटों ने थामा रिंग बॉक्स

आमिर-गौरी की शादी: रजिस्टर्ड मैरिज की पहली तस्वीरें, पायल पहनकर दिखे एक्टर, बेटों ने थामा रिंग बॉक्स

आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए अपनी साथी गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। रविवार को हुई इस शादी की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों की सादगी के साथ-साथ आमिर के अलग अंदाज की भी खूब चर्चा हो रही है।

सादगी भरा लेकिन अलग अंदाज

आमिर खान हमेशा अपने अनोखे स्टाइल और अलग सोच के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी शादी का लुक भी कुछ ऐसा ही रहा। नोज रिंग, हेयरबैंड, आइवरी रंग की धोती-कुर्ता और उनका पूरा पहनावा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर आयोजित निजी समारोह में आमिर और गौरी पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दिए। आमिर की आइवरी धोती-कुर्ता के साथ उनके सीने पर लगा खूबसूरत ब्रोच भी चर्चा का विषय बना।

आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल
आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल

हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान आमिर खान के पैरों में पहनी गई एक भारी चांदी की एक्सेसरी ने खींचा, जो महिलाओं की पायल जैसी दिखाई दे रही थी। यह उस समय नजर आई जब आमिर राज ठाकरे को विदा करने घर के बाहर आए थे। उनकी धोती के नीचे से झलक रही इस भारी पायल जैसी एक्सेसरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

Aamir Khan Wedding: सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है यह उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए पहनी गई हो। वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि लगता है उन्होंने अपनी हर पत्नी की एक-एक पायल चुरा ली है। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि शायद अब पांच साल बाद चौथी शादी की तैयारी चल रही है।

आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल
आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल

शादी के दौरान आमिर खान ने साधारण आइवरी रंग की धोती-कुर्ता पहनी थी और बाईं ओर सीने पर एक आकर्षक ब्रोच लगाया था। उनका पूरा लुक बेहद सादा लेकिन खास नजर आया। वहीं गौरी स्प्रैट सुनहरे और आइवरी रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं और दोनों साथ में बेहद खुश नजर आए।

शादी की तस्वीर में दिखी नई शुरुआत की खुशी

यह निजी समारोह मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें किसी तरह का बड़ा आयोजन नहीं किया गया। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। सामने आई तस्वीर में आमिर मुस्कुराते हुए शादी के कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जबकि गौरी उनके पास बैठी हुई हैं। दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

तस्वीर में आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के बेटे आजाद राव खान हाथ में अंगूठी का डिब्बा लिए नजर आए। वहीं गौरी स्प्रैट की पिछली शादी से उनके बेटे भी आमिर और गौरी के बीच खड़े होकर रिंग बॉक्स पकड़े दिखाई दिए। इस पारिवारिक तस्वीर में आमिर की मां जीनत हुसैन भी मौजूद थीं।

आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल
आमिर-गौरी की शादी, पहली तस्वीरें वायरल

करीबी परिवार और खास मेहमान हुए शामिल

इस समारोह में आमिर के बच्चे आइरा खान और जुनैद खान भी शामिल हुए। उनके दामाद नुपुर शिखरे भी इस पारिवारिक खुशी का हिस्सा बने। इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, उद्योगपति मुकेश अंबानी, अभिनेता और निर्देशक वीर दास तथा राजनेता राज ठाकरे समेत कई खास मेहमान शादी में पहुंचे।

25 साल की दोस्ती के बाद शादी

गौरी स्प्रैट लंबे समय से फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह आमिर खान प्रोडक्शन्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। आमिर और गौरी पिछले करीब 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि, दोनों के बीच प्यार का रिश्ता कुछ समय पहले ही शुरू हुआ। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद अब दोनों ने शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दिया है।

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी। बाद में उन्होंने किरण राव से विवाह किया। अब गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर उन्होंने अपने जीवन की एक नई शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें…मौत से 3 घंटे पहले मां से बात, ऑफिस में पार्टी: दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला- मर्डर है