Breaking News
Home » नई दिल्ली » CNG और पेट्रोल के बजाय अब दिल्ली में कचरे से चलेंगी बसें; नितिन गडकरी ने दी जानकारी

CNG और पेट्रोल के बजाय अब दिल्ली में कचरे से चलेंगी बसें; नितिन गडकरी ने दी जानकारी

Delhi Hydrogen Buses:

Delhi Hydrogen Buses: CNG और पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच खबर है कि दिल्ली में जल्द ही बसें कचरे से बने हाइड्रोजन ईंधन से चलाई जा सकती हैं।

Delhi Hydrogen Buses: नितिन गडकरी ने क्या कहा-

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली बीजेपी के एक युवा सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भविष्य में दिल्ली की बसों को कचरे से बने हाइड्रोजन ईंधन से चलाने की दिशा में काम किया जा सकता है।

Delhi Hydrogen Buses: कैसे होगा यह मुमकिन-

गडकरी ने बताया कि नगर निगम के कचरे को अलग-अलग करके बायो-डाइजेस्टर की मदद से हाइड्रोजन तैयार की जाएगी। इसी हाइड्रोजन का इस्तेमाल बसों को चलाने में किया जा सकेगा। उन्होंने भविष्य की ऐसी व्यवस्था की कल्पना की, जिसमें वाहनों के लिए हाइड्रोजन ईंधन का उपयोग होगा और इसे बनाने में पानी तथा जैविक कचरे का इस्तेमाल किया जाएगा। गडकरी ने कहा, “कचरे को अलग-अलग किया जाएगा और बायो-डाइजेस्टर के जरिए हाइड्रोजन बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली की बसें इसी से चलेंगी। यह पूरी तरह संभव है।”

क्या हैं आर्थिक मदद के प्रावधान-

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कचरा प्रबंधन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेस्ट वॉटर (अपशिष्ट जल) को बेचकर लगभग 325 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जा सकती है, जिससे कचरा प्रबंधन परियोजनाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

Written By- ANUSHKA

यह भी पढ़े- मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई समेत 6 जिलों में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद