RAM MANDIR NEWS: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दो इस्तीफों, आठ गिरफ्तारियों और एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद भी कई सवाल बरकरार हैं। इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो वह नाराज हो गए। इस दौरान उनके समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने इंटरव्यू रोकने तथा माइक हटाने की कोशिश भी की।
जिम्मेदारी के सवाल पर दिया जवाब
मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद देव गिरी से पूछा गया कि बतौर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष क्या इस पूरे मामले में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है। इस पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के हर सदस्य की जिम्मेदारी है और उनकी भी जिम्मेदारी है।
RAM MANDIR NEWS: इस्तीफा देने से किया इनकार
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मामले में इस्तीफा देंगे, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका संबंध केवल ट्रस्ट के खातों में आने वाले धन का हिसाब रखने तक सीमित है। दानपात्र (हुंडी) में चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़े कार्यों से उनका पहले भी कोई संबंध नहीं था और अब भी नहीं है।
पहले इनकार, बाद में ट्रस्ट ने मानी चोरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सबसे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आया था। शुरुआती दौर में तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने चोरी की बात से इनकार किया था, लेकिन बाद में ट्रस्ट ने घटना स्वीकार करते हुए एसआईटी जांच की सिफारिश की।
RAM MANDIR NEWS: एसआईटी कर चुकी है पूछताछ
एसआईटी इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य रहे अनिल मिश्रा से भी पूछताछ की जा चुकी है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़े… छत पर चहकती चिड़िया आखिर क्या कहती है? अमेरिकी वैज्ञानिक ने AI से समझी पक्षियों की भाषा








