Home » बिज़नेस » 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब लगेगा ₹25 एक्स्ट्रा चार्ज

5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब लगेगा ₹25 एक्स्ट्रा चार्ज

5 किलो गैस सिलेंडर पर नया ₹25 डिलीवरी चार्ज

LPG Cylinder: कम गैस खपत वाले परिवारों, छात्रों और अकेले रहने वालों के लिए राहत वाला 5 किलो का छोटू एलपीजी सिलेंडर अब थोड़ा महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर नया नियम लागू किया है। अब घर पर रीफिल मंगवाने पर ग्राहकों को प्रति सिलेंडर ₹25 अतिरिक्त देने होंगे।पहले की तरह सिलेंडर की बेसिक कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन अगर आप 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी घर पर लेते हैं, तो हर रीफिल पर ₹25 का डिलीवरी शुल्क जुड़ जाएगा। यह चार्ज बिल में अलग से दिखाई देगा। काउंटर से जाकर लेने पर यह शुल्क नहीं लगेगा।

LPG Cylinder: कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

कंपनियों का कहना है कि छोटे सिलेंडरों की डिलीवरी में ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स का खर्च ज्यादा आता है। इसे कवर करने और सर्विस को बेहतर बनाने के लिए यह मामूली शुल्क तय किया गया है। फिलहाल, यह नियम सभी सरकारी तेल कंपनियों की एजेंसियों पर लागू होगा।अगर आप ₹25 बचाना चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका है एजेंसी या अधिकृत रिटेलर के काउंटर पर जाकर खुद सिलेंडर लेना। वहां से रीफिल कराने पर कोई अतिरिक्त डिलीवरी फीस नहीं देनी होगी।

छोटू सिलेंडर की खासियत बरकरार

₹25 के नए चार्ज के बाद भी 5 किलो सिलेंडर की मांग कम होने की उम्मीद नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी आसान उपलब्धता है। इसे लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती। सिर्फ पहचान पत्र देकर आप तुरंत कनेक्शन ले सकते हैं। इसलिए स्टूडेंट्स, किराएदारों और छोटे दुकानदारों की यह पहली पसंद बना हुआ है।