Home » नई दिल्ली » राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर AAP का बड़ा दांव! देशभर में सिग्नेचर कैंपेन, सुंदरकांड पाठ से होगी शुरुआत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर AAP का बड़ा दांव! देशभर में सिग्नेचर कैंपेन, सुंदरकांड पाठ से होगी शुरुआत

Arvind Kejriwal news: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 जुलाई से देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान की शुरुआत दिल्ली के रोहिणी में आयोजित सुंदरकांड पाठ से होगी, जिसके बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे।

रोहिणी में होगी अभियान की शुरुआत

शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार सुबह 11:30 बजे रोहिणी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने राम भक्तों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।

Arvind Kejriwal news: पीएम मोदी को भेजा जाएगा ज्ञापन

केजरीवाल ने बताया कि अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षरों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

‘यह किसी पार्टी का आंदोलन नहीं’

उन्होंने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी का अभियान नहीं है, बल्कि उन सभी राम भक्तों का अभियान है जो इस घटना से आहत हैं। उनका कहना था कि जो भी श्रद्धालु न्याय चाहते हैं, वे इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।

Arvind Kejriwal news: घर-घर जाकर जुटाए जाएंगे हस्ताक्षर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने अभियान के लिए तैयार पत्र भी पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि इस पत्र में मांग की जाएगी कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे।

जांच पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अब तक केवल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बड़े नामों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले।

ये भी पढ़े… ललिता गौतम हत्याकांड मामले में बिना नाम लिए चंद्रशेखर पर भड़की मायावती बोली- ‘मगरमच्छ के आंसू बहाने से न्याय नहीं मिलता’