Breaking News
Home » हरियाणा » पानी से भरे गड्ढे में गिरा 9 साल का बच्चा, स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल!

पानी से भरे गड्ढे में गिरा 9 साल का बच्चा, स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल!

 Faridabad News:

Faridabad News: यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद की है। फरीदाबाद के सेक्टर-65 में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह आशियाना फ्लैट के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक 9 वर्षीय बच्चा डूब गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समय रहते गड्ढे से बाहर निकाल लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Faridabad News: स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल-

इस घटना ने स्कूल प्रशासन, संबंधित विभाग और अन्य स्कूल कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। स्कूल पहुंचने के बाद वह कुछ समय तक स्कूल में रहा, लेकिन बाद में वह स्कूल से बाहर निकल गया। पुलिस के अनुसार, बच्चा बीच में ही स्कूल से बाहर आ गया था।

Faridabad News: कैसे गड्ढे में डूबा बच्चा-

पुलिस के मुताबिक, स्कूल से बाहर निकलने के बाद बच्चा पास के मैदान में खेलने चला गया होगा। इसी दौरान वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ।

स्कूल प्रशासन पर होगी सख्त कार्रवाई-

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने संबंधित स्कूल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है और उसकी कार्यप्रणाली की आलोचना की है। पुलिस का कहना है, “आखिर स्कूल के समय, इतने लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई बच्चा स्कूल से बाहर कैसे निकल सकता है?

यह भी पढ़े- Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला क्रिकेटर बनीं