Delhi News: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उस समय अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई, जब एक याचिकाकर्ता ने अदालत की कार्यवाही के बीच अचानक हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने न्यायाधीशों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और गुस्से में कोर्ट की ओर कागज़ फेंक दिए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उसे कोर्टरूम से जबरन बाहर निकाल दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
याचिकाकर्ता अदालत की कार्यवाही से असंतुष्ट
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अदालत की कार्यवाही से असंतुष्ट हो गया था। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और उसने ऊंची आवाज में बहस शुरू कर दी। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने लगी तो कोर्ट में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बाहर ले गए। घटना के दौरान कुछ समय के लिए अदालत की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने अदालत की गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया, जबकि कुछ ने कोर्टरूम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। हालांकि, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना ने न्यायालय की कार्यवाही के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।
ये भी पढ़े… बस्ती में बोले CM योगी- ‘रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों ने हर धर्मस्थल को विवादित बनाया’








