Home » अंतर्राष्ट्रीय » नए एयर फोर्स वन की सुरक्षा रिपोर्ट पर बवाल, ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों को किया तलब

नए एयर फोर्स वन की सुरक्षा रिपोर्ट पर बवाल, ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों को किया तलब

Trump Administration:

Trump Administration: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए एयर फोर्स वन विमान को लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के कई पत्रकारों को तलब किया है। इन पत्रकारों को बुधवार को मैनहट्टन स्थित फेडरल ग्रैंड जूरी के सामने गवाही देने के लिए बुलाया गया है।

Trump Administration: प्रेस की आजादी पर उठे सवाल-

अखबार के वकील डेविड मैकक्रा ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि पत्रकारों के घर फेडरल एजेंटों का पहुंचना प्रेस की स्वतंत्रता और अमेरिकी संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

Trump Administration: सुरक्षा रिपोर्ट से मचा विवाद-

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कतर से उपहार में मिले नए एयर फोर्स वन विमान में पुराने विमान की तुलना में कुछ उन्नत सुरक्षा सुविधाओं की कमी है। इनमें एंटी-मिसाइल सुरक्षा प्रणाली जैसे अहम फीचर्स भी शामिल बताए गए। रिपोर्ट के अनुसार, सीक्रेट सर्विस की सलाह पर ट्रंप ने यात्रा के दौरान पुराने और नए दोनों विमानों का इस्तेमाल किया।

ट्रंप ने दावों को किया खारिज-

राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा संबंधी सभी दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स बेस मिल्डेनहाल पर रुकने का उद्देश्य वहां तैनात अमेरिकी सैनिकों को नया विमान दिखाना था। उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान से बढ़ते तनाव का दो विमानों के इस्तेमाल से कोई संबंध नहीं था

यह भी पढ़े- दतिया उपचुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, चुनावी प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया