Home » राष्ट्रीय » किसानों को भाजनलाल की सौगात, किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपए तक बढ़ाने के दिए संकेत

किसानों को भाजनलाल की सौगात, किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपए तक बढ़ाने के दिए संकेत

Bhajanlal: राजस्थान में किसान सम्मान निधि 12000 तक होगी- CM

Bhajanlal: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान सम्मान निधि की राशि को भविष्य में 12 हजार रुपए सालाना तक बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अजमेर जिले के केकड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 880 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार कृषि और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

880 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में लगभग 880 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें नसीराबाद-सरवर-केकड़ी-देवली फेज-1 फोर-लेनिंग परियोजना, ग्रामीण और एमडीआर सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, नगर पालिका क्षेत्र में सीमेंट-कंक्रीट सड़कें, सरकारी स्कूलों में नए कक्षों का निर्माण और आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के सरकारी इंटीग्रेटेड कॉलेज भवन का उद्घाटन शामिल है। साथ ही कई पुलिया और सड़क विकास कार्यों की भी शुरुआत की गई।

Bhajanlal: किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपए तक बढ़ाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में किसान सम्मान निधि की वार्षिक सहायता राशि पहले 6,000 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 9,000 रुपए किया जा चुका है। अब सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 12,000 रुपए सालाना करना है। हालांकि, इसके लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से किसानों में उम्मीद जगी है।

Bhajanlal:

किसानों को मिल रही कई बड़ी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति, बिजली पर सब्सिडी और ‘राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड लोन योजना’ के तहत 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 22 लाख से अधिक पशु बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं, जिससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

Bhajanlal: महिलाओं और युवाओं को भी मिलेगा लाभ

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार केवल किसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, जबकि ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए इसी तरह कार्य करती रहेगी।