Rewa Hotel Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति को दूसरी युवती के साथ होटल में ठहरना महंगा पड़ गया। पत्नी ने होटल पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रीवा के नए बस स्टैंड स्थित पंगत होटल का है।
दोस्त की सूचना पर होटल पहुंची पत्नी
जानकारी के अनुसार, सीधी जिले की रहने वाली रानू पांडेय और प्रकाश सिंह चौहान ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को रानू को उसके एक दोस्त ने सूचना दी कि उसका पति रीवा के एक होटल में दूसरी युवती के साथ ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही वह होटल पहुंची और काफी तलाश के बाद कमरे तक पहुंच गई।
Rewa Hotel Viral Video: दरवाजा खुलते ही शुरू हुआ हंगामा
महिला ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया। दरवाजा खुलते ही उसने अपने पति को एक युवती के साथ देखा। इसके बाद वह कमरे में घुस गई और पति को थप्पड़ मारने लगी। इस दौरान उसने पति से पूछा कि क्या उसने उससे तलाक ले लिया है। वहीं, साथ मौजूद युवती ने दावा किया कि प्रकाश ने उससे कहा था कि उसकी शादी नहीं हुई है।

Rewa Hotel Viral Video: होटल में फर्जी आधार कार्ड से कमरा बुक कराने का आरोप
बताया जा रहा है कि होटल का कमरा आकाश सिंह चौहान के नाम से बुक कराया गया था। वहीं, युवती की एंट्री के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड जमा कराया गया, जिसमें उसका सरनेम भी बदला गया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
पति बोला- नई प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं
हंगामे के दौरान प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि वह अब अपनी नई प्रेमिका के साथ रहना चाहता है और पत्नी से तलाक लेना चाहता है। वहीं रानू पांडेय ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीने से उसका पति उससे दूरी बना रहा था और चोरी-छिपे दूसरी युवती से मिल रहा था। उन्होंने कहा कि अगर तलाक ही लेना था तो शादी क्यों की।
थाने पहुंचा मामला, जांच में जुटी पुलिस
हंगामे के बाद पत्नी पति को अपने साथ सिविल लाइन थाने ले गई। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढे़ : New Voter Rules: पहली बार वोटर बनने के लिए माता-पिता का SIR ब्योरा देना होगा अनिवार्य








