Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » Gorakhpur News: छात्रों की संख्या के आधार पर होगा स्कूलों में रसोइयों का चयन

Gorakhpur News: छात्रों की संख्या के आधार पर होगा स्कूलों में रसोइयों का चयन

 Gorakhpur News:

Gorakhpur News: गोरखपुर के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण (PM Poshan) योजना के तहत रसोइयों का चयन अब छात्र संख्या के आधार पर किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

Gorakhpur News: 15 दिन में देनी होगी शासन को रिपोर्ट-

निर्देश के अनुसार, पहले सभी विद्यालयों में छात्र संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद पात्र विद्यालयों में तय मानकों के अनुसार रसोइयों का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी।

Gorakhpur News: छात्रों की संख्या के हिसाब से तय होगी रसोइयों की संख्या-

नए मानकों के अनुसार स्कूलों में रसोइयों की नियुक्ति इस प्रकार होगी:

25 छात्रों तक वाले विद्यालयों में 2 रसोइये

26 से 100 छात्रों तक 3 रसोइये

101 से 200 छात्रों तक 4 रसोइये

201 से 300 छात्रों तक 5 रसोइये

301 से 1000 छात्रों तक 6 रसोइये

1001 से 1500 छात्रों तक 7 रसोइये

इससे अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में शासन के नियमों के अनुसार नियुक्ति की जाएगी।

कुछ स्कूलों में अक्षय पात्र संस्था देती है भोजन-

गोरखपुर जिले के नगर क्षेत्र के अलावा चरगांवा, भटहट, जंगल कौड़िया और भरोहिया विकासखंड के कई विद्यालयों में बच्चों को अक्षय पात्र संस्था के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, अन्य क्षेत्रों के स्कूलों में भोजन बनाने की जिम्मेदारी रसोइयों की है।

पारदर्शिता के साथ होगा चयन-

बीएसए धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयवार छात्र संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहां निर्धारित मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ रसोइयों का चयन किया जाएगा। तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी

यह भी पढ़े- 115 साल पुराने राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, CCTV हार्ड डिस्क भी ले गए चोर