HEALTH NEWS: लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो कि निरंतर काम करता है। इसीलिए उसका स्वस्थ होना अति आवश्यक है । आज कल लिवर से जुड़ी बीमारियां हो रही है । यह कम आयु वाले लोगों में भी बढ़ती जा रही है ।
विशेषज्ञों के अनुसार लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन के लिए बाइल बनाने सहित करीब 500 महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसलिए लिवर में गड़बड़ी का असर केवल पाचन तंत्र पर नहीं बल्कि पूरे शरीर पर दिखाई देता है।
HEALTH NEWS: हर समय थकान और कमजोरी
यदि बिना किसी कारण के लगातार थकान, कमजोरी या काम करने की इच्छा कम हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर शरीर की ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे हमेशा थकान महसूस हो सकती है।
बार-बार पीलिया होना खतरे की घंटी
बार-बार पीलिया होना लिवर की गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। लिवर ठीक से काम न करने पर शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने लगता है, जिससे आंखें और त्वचा पीली पड़ जाती हैं। इसके साथ गहरे रंग का पेशाब, हल्के रंग का मल और अत्यधिक कमजोरी भी हो सकती है।
HEALTH NEWS: त्वचा में खुजली और जल्दी नीले निशान
लगातार पूरे शरीर में खुजली होना भी लिवर संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। पित्त के प्रवाह में रुकावट आने पर कुछ तत्व त्वचा में जमा होकर खुजली पैदा करते हैं। वहीं लिवर खून जमाने वाले प्रोटीन भी बनाता है, इसलिए इसकी कार्यक्षमता घटने पर मामूली चोट में भी अधिक खून बह सकता है या शरीर पर जल्दी नीले निशान पड़ सकते हैं।
ऐसे रखें लिवर को स्वस्थ
विशेषज्ञों का कहना है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल हो। मीठे पेय, अधिक चीनी, ट्रांस फैट और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। नियमित व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें और शराब के सेवन से बचें, क्योंकि यह लिवर की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
REPORT BY – ANUSHKA
ये भी पढ़े… दतिया उपचुनाव में गरमाई सियासत! दिग्विजय सिंह ने दिया नरोत्तम मिश्रा पर विवादित बयान








