Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इस योजना को लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। पहले इसे महिला समृद्धि योजना कहा गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य रक्षा बंधन तक योजना शुरू करने का है।
Delhi Laxmi Yojana: समीक्षा बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन और पात्रता के मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Delhi Laxmi Yojana: किन महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹2500-
योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि योजना का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा।
क्या हैं दिल्ली लक्ष्मी योजना की पात्रता-
महिला या उसका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी हो।
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो।
लाभार्थी या उसके परिवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो।
परिवार की सबसे बड़ी महिला ही पात्र होगी।
एक परिवार से केवल एक महिला को योजना का लाभ मिलेगा।
जो महिला पहले से किसी सरकारी पेंशन या नियमित आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही है, वह पात्र नहीं होगी।
जिस परिवार के पास चार पहिया वाहन होगा, उस परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दिल्ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन के लिए मजबूत आधार प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, ‘जीरो’ गेंद पर लिया था इंटरनेशनल विकेट








