Cricket Tales: क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन पर पहली बार सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम भी ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली लीगल गेंद फेंकने से पहले ही विकेट हासिल कर लिया था।
Cricket Tales: कैसे बना ‘जीरो’ गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड-
यह घटना साल 2011 में भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए एकमात्र टी20 मुकाबले की है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को पहली बार इंटरनेशनल टी20 में गेंदबाजी का मौका दिया। उस समय इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज केविन पीटरसन स्ट्राइक पर थे। कोहली की पहली गेंद वाइड रही, लेकिन पीटरसन शॉट खेलने के प्रयास में क्रीज से काफी आगे निकल गए। विकेट के पीछे मौजूद धोनी ने अपनी शानदार फुर्ती दिखाते हुए उन्हें स्टंप कर दिया।
Cricket Tales: पहली लीगल गेंद से पहले मिला विकेट-
चूंकि गेंद वाइड थी, इसलिए उसे लीगल डिलीवरी नहीं माना गया। इसके बावजूद बल्लेबाज स्टंप आउट हो गए और विकेट को कोहली के खाते में जोड़ दिया गया। इस तरह विराट कोहली ने अपनी पहली वैध गेंद फेंकने से पहले ही विकेट हासिल कर लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह अनोखा रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है।
मैच में भारत को मिली थी हार-
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे की 61 रनों की पारी की मदद से 165 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि भारत यह मुकाबला हार गया, लेकिन विराट कोहली का यह अनोखा रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
यह भी पढ़े- मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से 2 हफ्ते में मांगे नए नियम








