Breaking News
Home » Trending » सुहागरात कोच के बाद नया वायरल VIDEO, ट्रेन में पूजा की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सुहागरात कोच के बाद नया वायरल VIDEO, ट्रेन में पूजा की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

VIRAL TRAIN VIDEO: चलती ट्रेन में पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने रेलवे के नियमों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। हालांकि, मामला बढ़ने पर उत्तर रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह कोई सामान्य यात्री कोच नहीं, बल्कि निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार थी।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल वीडियो में एक पंडित ट्रेन के भीतर फर्श पर बैठकर पूरे विधि-विधान से पूजा कराते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास सफेद कपड़े पहने कई लोग धार्मिक अनुष्ठान में शामिल दिखाई देते हैं। वीडियो के वायरल होते ही इस पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

VIRAL TRAIN VIDEO: रेलवे ने दी सफाई

उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही बोगी एक प्राइवेट सैलून कार है, जिसे आईआरसीटीसी के माध्यम से एक निजी पार्टी ने बुक कराया था। रेलवे के अनुसार, यह विशेष श्रेणी की बोगी अधिकारियों और वीआईपी यात्राओं के लिए बनाई जाती है और निजी बुकिंग पर उसमें व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

3 लाख से अधिक देकर हुई थी बुकिंग

रेलवे के मुताबिक, सैलून कार की बुकिंग के लिए संबंधित पार्टी ने 3,08,580 रुपये का भुगतान किया था। इस बोगी को 10 जुलाई को नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली 12926 पश्चिम एक्सप्रेस के साथ जोड़ा गया था। रेलवे ने कहा कि यह पूरी तरह निजी बुकिंग थी और इससे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

VIRAL TRAIN VIDEO: सोशल मीडिया पर आईं प्रतिक्रियाएं

रेलवे की सफाई आने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने ट्रेन में पूजा कराने पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इसे वीआईपी सुविधाओं से जोड़कर टिप्पणी की। स्पष्टीकरण के बाद कई लोगों ने माना कि निजी सैलून कार में आयोजित कार्यक्रम सामान्य यात्री कोचों के नियमों से अलग होते हैं।

ये भी पढ़े…. सपा के ‘आतंकराज’ का बराबर हिसाब लूंगा… ओपी राजभर ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती