RAM MANDIR NEWS: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के कारण गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल लोग जेल में हैं और कानून अपना काम कर रहा है।
पूरे देश की आस्था इससे जुड़ी हुई
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है और पूरे देश की आस्था इससे जुड़ी हुई है। उन्होंने लोगों से अयोध्या आकर सरयू में स्नान करने, पूजा-अर्चना करने और भगवान राम के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या की संस्कृति का पूरे देश में सम्मान है और यहां सभी धर्मों एवं समुदायों का आदर किया जाता है।
RAM MANDIR NEWS: ‘आस्था पर नहीं पड़ा कोई असर’
चढ़ावा चोरी की घटना पर अंसारी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित नहीं होती। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु लगातार राम मंदिर पहुंच रहे हैं और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सरकार ने मामले पर तुरंत कार्रवाई की और दोषियों को जेल भेज दिया।
‘राम मंदिर ट्रस्ट अच्छा काम कर रहा है’
इकबाल अंसारी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बेहतर तरीके से काम कर रहा है और सरकार की निगरानी में कानून के मुताबिक कार्रवाई हो रही है। उनका कहना था कि योगी सरकार में गलत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है और किसी को भी बख्शा नहीं जाता।
ये भी पढ़े… ‘उड़ने की आशा’ में आएगा 7 साल का लीप, नेहा हरसोरा बोली- ‘सेट पर बच्चे याद दिला देते है मुझे मेरा बचपन’








