Home » crime » ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर बोले केजरीवाल, ‘AAP से उसका कोई लेना-देना नहीं’

ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर बोले केजरीवाल, ‘AAP से उसका कोई लेना-देना नहीं’

ANKIT MURDR CASE: 2020 के दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा के हमलों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ताहिर हुसैन का अब आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

केजरीवाल बोले- पहले ही पार्टी से निकाल दिया था

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ताहिर हुसैन को एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उसका आम आदमी पार्टी से अब कोई लेना-देना नहीं है।

ANKIT MURDR CASE: भाजपा ने चुप्पी पर उठाए सवाल

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया कि ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

‘वोट बैंक की राजनीति’ का आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए ताहिर हुसैन का बचाव किया था। वहीं शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह फैसला पूरे आप-कांग्रेस इकोसिस्टम पर सवाल खड़े करता है।

ANKIT MURDR CASE: अदालत ने सुनाया दोषी करार

दिल्ली की अदालत ने सोमवार को ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या, दंगा, मारपीट, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और अन्य गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया। अंकित शर्मा का शव फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान चांद बाग इलाके के पास एक नाले से बरामद हुआ था।

ये भी पढ़े… राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पवन पांडेय के बयान से बढ़ी सियासी हलचल, BJP पर लगाए आरोप