Home » उत्तर प्रदेश » छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM योगी- ‘युवाओं का भविष्य खराब करने वालों की जगह सिर्फ जेल’; पेपर लीक पर दिया बड़ा संदेश

छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM योगी- ‘युवाओं का भविष्य खराब करने वालों की जगह सिर्फ जेल’; पेपर लीक पर दिया बड़ा संदेश

CM Yogi:

CM Yogi: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल की सलाखों के पीछे है।

‘9 लाख युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी दी’

श्रावस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक प्रदेश में 9 लाख युवाओं को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।

CM Yogi: पुरानी भर्ती व्यवस्था पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया में ‘पर्ची और खर्ची’ का बोलबाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सिफारिश और पक्षपात के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं, जबकि अब मेहनत और योग्यता के आधार पर युवाओं को नियुक्ति मिल रही है।

CM Yogi: `छात्रों से की अपील

दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर युवाओं को गुमराह कर सड़कों पर उतार रहे हैं, जबकि सरकार रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

अपराधियों को लेकर दोहराई जीरो टॉलरेंस नीति

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराध और माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी बेटियों, व्यापारियों या आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा, उसके लिए “दो ही जगह हैं- जेल या जहन्नुम।”

दिल्ली में जारी है विरोध प्रदर्शन

उधर, दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से हटाया। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब परीक्षा संबंधी मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढे़ : खरगे के बर्थडे लंच से निकला कांग्रेस का ‘सीक्रेट प्लान’, PM आवास की ओर बढ़े राहुल-प्रियंका; रास्ते में रोका गया