Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » केशव मौर्य का सपा पर हमला! बोले- नकल को पढ़ाई बनाने वाली पार्टी आज शिक्षा की दुहाई दे रही

केशव मौर्य का सपा पर हमला! बोले- नकल को पढ़ाई बनाने वाली पार्टी आज शिक्षा की दुहाई दे रही

UP NEWS: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि जिस समाजवादी पार्टी के शासनकाल में नकल को बढ़ावा मिला, वही आज शिक्षा और छात्रों के भविष्य की चिंता का दावा कर रही है।

केशव मौर्य बोले- सपा ने बढ़ाई नकल की संस्कृति

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के शासन में नकल को पढ़ाई बना दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि 1993 में सत्ता में आते ही सपा सरकार ने नकल विरोधी अध्यादेश समाप्त कर दिया, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रतिभा की जगह नकल की संस्कृति को बढ़ावा मिला।

UP NEWS: ओमप्रकाश राजभर का भी हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा,‘आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और गिरफ्तारी कराने। आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा को धंधा बना लिया गया था। प्रश्नपत्र बेचे जाते थे और भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं होती थीं। राजभर ने दावा किया कि उस दौर में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता नहीं थी।

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें समाज और युवाओं को बांटने की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित दान विवाद और दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का भी उल्लेख करते हुए सरकार की आलोचना की।

UP NEWS: नीट विवाद पर सियासी घमासान तेज

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज हो रहे हैं। जहां भाजपा सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा और सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग पर अड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े… जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत! केस दर्ज न करने पर केंद्र सरकार कर रही विचार