Breaking News
Home » Breaking News » सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद क्यों तोड़ा अनशन? सरकार से बातचीत से लेकर पूरा पूरी घटनाक्रम

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद क्यों तोड़ा अनशन? सरकार से बातचीत से लेकर पूरा पूरी घटनाक्रम

CJP PROTEST: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले आमरण अनशन को केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा। नीट पेपर लीक, परीक्षा सुधार और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सरकार और आंदोलनकारियों के बीच दिनभर चली बातचीत के बाद सहमति बनी।

अमित शाह की बैठक के बाद तेज हुई बातचीत

सूत्रों के अनुसार, छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ लंबी बैठक की। इसके बाद सरकार की ओर से बातचीत की प्रक्रिया तेज हुई और वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो से भी संपर्क किया गया।

सरकार ने सौंपा आश्वासन पत्र

शाम को जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे और सरकार की ओर से आश्वासन पत्र सौंपा। सरकार ने भरोसा दिलाया कि सीजेपी (CJP) प्रतिनिधिमंडल के साथ निष्पक्ष स्थान पर औपचारिक वार्ता की जाएगी। इससे पहले सीजेपी ने मंत्री आवास पर बातचीत का प्रस्ताव ठुकराकर जंतर-मंतर या किसी तटस्थ स्थान पर वार्ता की मांग की थी।

CJP PROTEST: संसद में नया विधेयक लाने का भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े नए विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश करने का आश्वासन दिया है। बताया गया कि प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

छात्रों पर केस और मुआवजे पर सकारात्मक संकेत

सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज नहीं करने पर सकारात्मक रुख जताया है। साथ ही नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही गई है।

CJP PROTEST: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

अनशन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह का पालन करने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।

CJP PROTEST: लद्दाख लौटने से पहले छात्रों से करेंगे मुलाकात

सोनम वांगचुक ने कहा कि वे लद्दाख लौटने से पहले आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने, सरकार के आश्वासनों पर विश्वास बनाए रखने और किसी भी असामाजिक तत्व को आंदोलन से दूर रखने की अपील की।

ये भी पढ़े… केशव मौर्य का सपा पर हमला! बोले- नकल को पढ़ाई बनाने वाली पार्टी आज शिक्षा की दुहाई दे रही