Flying with Pets: कई ऐसे लोग हैं जो कुत्ते-बिल्ली पालते हैं और उनका ध्यान अपने परिवार के सदस्य की तरह ही रखते हैं। यही नहीं, वे यात्रा पर भी इन्हें अपने साथ लेकर जाते हैं।
आप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में
अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को ले जा सकते हैं। कई एयरलाइंस अपने यात्रियों को यह सुविधा देती हैं।लेकिन इसके लिए आपको बनाए गए नियमों व शर्तों का पालन करना होता है।ध्यान रहे, एयरलाइंस की ट्रैवल पॉलिसी जरूर चेक कर लें, जहां आपको पालतू जानवरों को ले जाने के नियमों के बारे में पता चल जाएगा।
कहां रख सकते हैं पालतू जानवर?
आप अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली को केबिन में ले जा सकते हैं या फिर कार्गो होल्ड यानी चेक-इन बैगेज के रूप में ले जा सकते हैं। यह एयरलाइंस के नियमों पर निर्भर करता है।जैसे- अगर जानवर छोटा है और उसका वजन कैरियर के साथ एयरलाइंस के नियमों के मुताबिक सही है, तो ऐसे पालतू जानवर को आप केबिन में ले जा सकते हैं।जबकि, बड़े जानवरों को आपको कार्गो होल्ड में भेजना पड़ता है।
कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी?
- पालतू जानवर का मेडिकल सर्टिफिकेट, जिसमें वैक्सीन आदि की जानकारी हो।
- आपके कुत्ते को सभी जरूरी वैक्सीन लगे होने चाहिए, जिसका डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।
- जानवर की जो फीस एयरलाइंस को जमा की है, उसकी स्लिप।
- फिट-टू-फ्लाई सर्टिफिकेट।
- एयरलाइन द्वारा मंजूर किया हुआ (IATA-compliant) पेट कैरियर भी चाहिए होगा।
Written by- Anushka








