Home » नई दिल्ली » दिल्ली में 15 से 31 अगस्त तक होगा ‘जनजातीय सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन, Entry होगी फ्री, जानें क्या होगा खास?

दिल्ली में 15 से 31 अगस्त तक होगा ‘जनजातीय सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन, Entry होगी फ्री, जानें क्या होगा खास?

जनजातीय सावन महोत्सव 2026

Delhi News: देश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला, स्वाद और हस्तशिल्प को एक ही मंच पर देखने का सुनहरा अवसर राजधानी दिल्लीवासियों को मिलने जा रहा है। TRIBES CORNER द्वारा भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, नई दिल्ली के सहयोग से ‘जनजातीय सावन महोत्सव 2026’ का आयोजन 15 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह भव्य महोत्सव अंबेडकर रोड, मंडोली, नई दिल्ली स्थित TRIBES CORNER (अंबेडकर व्यापार सभागार), मेट्रो गेट नंबर-4 पर आयोजित होगा। महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। आयोजकों ने इसमें प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा है।

जनजातीय संस्कृति का मिलेगा जीवंत अनुभव

पोस्टर के अनुसार यह महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की विविध जनजातीय परंपराओं, संस्कृति, कला और खान-पान को करीब से जानने और समझने का अवसर होगा। यहां देश के अलग-अलग राज्यों की जनजातियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, खान-पान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए कई विशेष कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं…

* 40 से अधिक जनजातीय एवं हस्तशिल्प स्टॉल
* जनजातीय युवा कला मंच
* लाइव लोकगीत एवं पारंपरिक नृत्य
* मिलेट (श्री अन्न) व्यंजन और कृषि उत्पाद
* प्राकृतिक एवं जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी
* सावन विशेष सांस्कृतिक आयोजन
* जनजातीय वेलनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
* मॉनसून थीम पर फोटो सेल्फी प्वाइंट
* बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और कार्यशालाएं

Delhi News: दिल्ली के दिल में दिखेगी भारत की सांस्कृतिक विरासत

इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों का कहना है कि इस महोत्सव का उद्देश्य देश की जनजातीय संस्कृति, कला और पारंपरिक जीवनशैली को आम लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही जनजातीय समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनकी कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू होने वाला यह महोत्सव दिल्लीवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। जहां लोग खरीदारी के साथ-साथ भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत, लोक संस्कृति और पारंपरिक स्वाद का भी आनंद ले सकते है।

ये भी पढ़े… दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस ने रद्द की सभी कर्मियों की छुट्टियां