HPRCA Recruitment 2026: HPRCA (हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग) ने उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद जारी किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे जल्द ही HPRCA के पदों के लिए आवेदन कर लें। सूत्रों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी।
HPRCA Recruitment 2026: कब तक कर सकते हैं आवेदन-
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन 30 जुलाई से 29 अगस्त तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन तिथि का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 29 अगस्त के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
HPRCA Recruitment 2026: कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट-
आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और EWS के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
क्या होनी चाहिए योग्यता-
असिस्टेंट स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
मासिक वेतन कितना मिलेगा-
HPRCA (हिमाचल प्रदेश चयन आयोग) द्वारा असिस्टेंट स्टाफ की भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
कैसा होगा चयन-
भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में 120 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, सोशल साइंस और हिंदी जैसे विषयों से होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित की गई है।
कितना होगा परीक्षा शुल्क-
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये का परीक्षा शुल्क तय किया गया है।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन-
आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।








