Home » राजनीति » धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मगर जारी रहेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके का अब यह ऐलान…

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मगर जारी रहेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके का अब यह ऐलान…

New Delhi: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मगर जारी रहेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके का अब यह ऐलान...
New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे अपनी जीत बताते हुए खुशियां मनाई हैं, लेकिन पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि वे इतने भर से आंदोलन वापस नहीं लेेंगे। उनकी मांग है कि 20 जुलाई को छात्रों पर जुल्म करने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए मुआवजे की मांग की है। 
 

एक माह से चल रहा आंदोलन

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और विभिन्न संगठनों  ने नीट यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर भारी विरोध-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।पिछले करीब एक माह से वे धरने पर बैठे थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन प्रचंड होता रहा, वे संसद तक पहुंचने में भी कामयाब रहे। 

New Delhi: शुक्रवार को दिया था अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच शुक्रवार को कंस्टीट्यूशन क्लब में करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी रही। उसने सरकार को शनिवार तक का समय दिया।हालांकि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा देने और FIR वापस लेने की मांग पर सकारात्मक संकेत दिये हैं। सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद शनिवार दोपहर बाद फिर से मिलने का समय भी तय किया गया। शनिवार को इस्तीफा भी हो गया।

New Delhi: इस्तीफे के बाद क्या बोले प्रधान?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने देश के युवाओं के भविष्य और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।धर्मेंद्र प्रधान ने जनता को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी।