Breaking News
Home » Breaking News » भाजपा कार्यकर्ताओं को अमित शाह का बड़ा संदेश- पद से बड़ा देश, युवा पीढ़ी का भविष्य सबसे अहम

भाजपा कार्यकर्ताओं को अमित शाह का बड़ा संदेश- पद से बड़ा देश, युवा पीढ़ी का भविष्य सबसे अहम

CJP PROTEST: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण देश, देशवासी और युवा पीढ़ी का भविष्य है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी भावना को दर्शाता है।

‘मोदी सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है’

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ आवश्यक सुधार लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित होगा।

CJP PROTEST: धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना

गृह मंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक समन्वय को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया।

‘राष्ट्रसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता’

इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लिखा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और समावेशी बनाना हमेशा उनका लक्ष्य रहा है तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं और न्यायोचित अपेक्षाओं का वह सम्मान करते हैं।

CJP PROTEST: अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित मोड में कराने का निर्णय 

उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल सीबीआई जांच के आदेश दिए, परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित कराई और अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का निर्णय लिया। प्रधान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराना रही, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ जिला प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े… लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप पर बढ़ी कानूनी मुश्किल, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा