Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई में 1.29 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई में 1.29 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार

हरदोई में 1.29 करोड़ चोरी का खुलासा

Hardoi Theft Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई में रेलवेगंज इलाके के कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई करीब 1.29 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

चोरी की वारदात के बाद शुरू हुई जांच

शनिवार देर रात मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि 16 और 17 जुलाई की मध्यरात्रि में रेलवेगंज निवासी कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर से नगदी से भरे बैग चोरी होने की सूचना मिली थीघटना के बाद कारोबारी ने अपने घर में काम करने वाले तीन नौकरों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसओजी, स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं।लगातार जांच और कार्रवाई के बाद 25 जुलाई को पुलिस ने इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की गई करीब 1.29 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद कर ली।

खाने में मिलाई गई थीं नींद की गोलियां

पुलिस जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाले तीनों नौकरों की नीयत खराब हो गई थी। उन्होंने चोरी की योजना बनाते हुए घर के लोगों के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। दवा के असर से सभी लोग गहरी नींद में सो गए।इसके बाद तीनों नौकरों ने अपने साथियों को बुलाया। उनके साथी एक वाहन और एक छोटा हाथी (मालवाहक वाहन) लेकर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर नगदी से भरे बैग वाहन में रखे और वहां से फरार हो गए।पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया। जांच में यह भी पता चला कि तीनों नौकरों ने चोरी की योजना बनाने से पहले दो बाल अपचारियों से संपर्क किया था।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में बेलाहा निवासी अजय शुक्ला और विशाल उर्फ गोलू, ग्रामेडा निवासी शोभित, नगेटा पूर्वी निवासी बदन, केशव, शिवम और नीरज, सुरसा क्षेत्र के बर्रा डाल सिंह निवासी परम किशोर, जमादार कॉलोनी निवासी सनी वाल्मीकि, बेहटागोकुल के कोडरा सरैया निवासी प्रिंस, लखनऊ के मड़ियाव निवासी दीपक साहू, सनी गुप्ता और अमान तथा बाराबंकी निवासी महफूज उर्फ लाली को गिरफ्तार किया है।इसके अलावा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप पर बढ़ी कानूनी मुश्किल, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा