Home » स्पोर्ट्स » IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना गेमप्लान, बोले- वही शॉट खेलता हूं जिसकी प्रैक्टिस करता हूं

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना गेमप्लान, बोले- वही शॉट खेलता हूं जिसकी प्रैक्टिस करता हूं

IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में उनकी 81 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया।

IND vs ZIM: वैभव बने जीत के हीरो-

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

वैभव ने तीन मैचों की तीन पारियों में 50.33 की औसत और 196.10 के शानदार स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

‘मैं वही शॉट खेलता हूं जिसकी प्रैक्टिस करता हूं’-

सीरीज जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने गेमप्लान का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह मैच में वही शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, जिनका अभ्यास नेट्स में करते हैं। उनका लक्ष्य टीम को अच्छी शुरुआत देना और उसे बड़ी पारी में बदलना होता है।

पहली पूरी सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड, सपना हुआ पूरा-

भारत के लिए अपनी पहली पूरी टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतना वैभव के लिए खास पल रहा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

कप्तान और कोच के समर्थन को दिया श्रेय-

वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान, कोच और टीम के साथियों को दिया। उन्होंने बताया कि हरारे पहुंचने के बाद टीम की तैयारी अच्छी रही और सभी ने उनका काफी समर्थन किया

यह भी पढ़े- Punjab Paper Leak: CJP जल्द बताएगी नई रणनीति, अभिजीत दीपके ने दिए बड़े संकेत