Home » जॉब - एजुकेशन » Punjab Paper Leak: CJP जल्द बताएगी नई रणनीति, अभिजीत दीपके ने दिए बड़े संकेत

Punjab Paper Leak: CJP जल्द बताएगी नई रणनीति, अभिजीत दीपके ने दिए बड़े संकेत

Punjab Paper Leak:

Punjab Paper Leak: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि 36 दिनों तक चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद संगठन जल्द ही अपनी नई रणनीति की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि CJP अब केवल NEET से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि देशभर में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामलों को भी उठाएगी।

Punjab Paper Leak: पंजाब पेपर लीक पर भी बनाएंगे रणनीति-

अभिजीत दीपके ने पंजाब में कथित पेपर लीक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन इस मुद्दे पर भी अपना रुख तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि CJP इस मामले पर योजना बना रही है और जल्द ही अपनी रणनीति सार्वजनिक करेगी।

Punjab Paper Leak: छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग-

दीपके ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ देशभर में आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के खिलाफ केस दर्ज नहीं होना चाहिए और सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की जा रही है।

आंदोलन खत्म, लेकिन मुद्दे उठते रहेंगे-

उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त हो चुका है, लेकिन परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग जारी रहेगी। CJP भविष्य में भी छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

तीसरे दौर की बातचीत के बाद खत्म हुआ आंदोलन-

गौरतलब है कि CJP ने संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ तीसरे दौर की बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग स्वीकार होने के बाद संगठन ने सद्भावना के तहत आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया

यह भी पढ़े- NTA Exam Reform: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन हैं सदस्य