CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस उन पोस्ट की पहचान कर रही है जिन्हें कानून और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नियमों का उल्लंघन करने वाला माना जा रहा है। साथ ही, ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच लगातार जारी है और जैसे-जैसे नए विवादित पोस्ट या वीडियो सामने आएंगे, उनके संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष टीम जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट की विस्तृत समीक्षा कर रही है। विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए गए वीडियो, फोटो, कमेंट और पोस्ट का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उनमें अभद्र भाषा, आपत्तिजनक सामग्री या ऐसा कोई तत्व तो नहीं है जो कानून-व्यवस्था प्रभावित कर सकता हो।
जिन पोस्ट को नियमों के विरुद्ध पाया जा रहा है, उन्हें हटाने के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े पोस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदर्शन के दौरान साझा किए गए अन्य कथित भड़काऊ या आपत्तिजनक कंटेंट की भी जांच की जा रही है।
CJP Protest: वायरल ‘दिल्ली पुलिस नोटिस‘ को बताया फर्जी
इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के नाम से एक कथित नोटिस भी तेजी से वायरल हुआ। इस नोटिस में दावा किया गया कि पुलिस फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (Facial Recognition System) के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें परेशान कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है और वायरल हो रहा दस्तावेज आधिकारिक नहीं है।
FACT CHECK : FAKE NOTICE ❌
A fake notice purportedly issued by Delhi Police falsely claims that Delhi Police is using a facial recognition system to harass people and unlawfully restrict their freedom.
This claim is false and misleading. Delhi Police has not unlawfully… pic.twitter.com/TCdwtnZGEp
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 26, 2026
लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी संदेश, पोस्ट या नोटिस पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। पुलिस का कहना है कि उसकी विशेष टीम इंटरनेट पर फैलाए जा रहे फर्जी दावों, अफवाहों और कानून का उल्लंघन करने वाले कंटेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़े… जुनैद भाई कौन है? जिन्होंने की जंतर-मंतर पर कॉकरोचों के खानें की व्यवस्था, फंडिंग की यूपी पुलिस कर रही जांच








