BIHAR NEWS: नीट पेपर लीक आंदोलन के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र और राज्य सरकारों से 25 जुलाई को हुए दिल्ली समझौते का पालन करने की अपील करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की मांग की है।
‘दिल्ली समझौते का भरोसा न टूटे’
सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्रीय नेताओं द्वारा दिए गए आश्वासन का सम्मान किया जाना चाहिए। पार्टी ने मांग की कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामले वापस लिए जाएं और किसी भी छात्र के खिलाफ कार्रवाई न हो।
BIHAR NEWS: देशभर की पुलिस से अपील
एक अन्य पोस्ट में सीजेपी ने कहा कि पूरे देश की पुलिस को 25 जुलाई के दिल्ली समझौते का पालन करना चाहिए और आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
बिहार में जारी है पुलिस कार्रवाई
पटना, छपरा, बेगूसराय, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर गिरफ्तारियां कर रही है। आंदोलन के बाद यह कार्रवाई राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।
BIHAR NEWS: तेजस्वी यादव ने भी उठाए सवाल
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गिरफ्तारियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से छात्रों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो इसका राजनीतिक असर पड़ेगा।
ये भी पढ़े… प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का यूपी प्लान! अब खुलेगा नया मोर्चा?








