Home » उत्तर प्रदेश » आटा या जहर? यूपी की फैक्ट्रियों में आटे में मिल रहा सफेद पत्थर, अंडरकवर जांच में बड़ा खुलासा

आटा या जहर? यूपी की फैक्ट्रियों में आटे में मिल रहा सफेद पत्थर, अंडरकवर जांच में बड़ा खुलासा

 Flour Adulteration:

Flour Adulteration: दैनिक भास्कर की अंडरकवर जांच में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश की कई आटा फैक्ट्रियों में गेहूं के साथ सफेद पत्थर (सेलखड़ी/सोपस्टोन) का चूरा मिलाया जा रहा है। रिपोर्टर ने मजदूर बनकर 25 दिन तक फैक्ट्री में काम किया और खुफिया कैमरे में कथित मिलावट की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की।

Flour Adulteration: ऑपरेटर का दावा- 10% तक मिलावट आम, ज्यादा मुनाफे के लिए हो रहा खेल

फैक्ट्री ऑपरेटर ने दावा किया कि 10% तक स्टोन पाउडर मिलाना आम बात है। उसका कहना था कि 15-20% तक मिलावट भी की जाती है, जिससे मुनाफा काफी बढ़ जाता है, जबकि रोटी के स्वाद में ज्यादा फर्क नहीं दिखता।

Flour Adulteration: फैक्ट्री मालिक ने बताया मुनाफे का गणित-

जांच के दौरान एक फैक्ट्री मालिक ने कथित तौर पर बताया कि 10% मिलावट करने पर प्रति क्विंटल 140 रुपये और 20% मिलावट पर 250 रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। दावा है कि एक फ्लोर मिल सालभर में लाखों रुपये का अतिरिक्त लाभ कमा सकती है।

 राजस्थान से आता है स्टोन पाउडर, छिपाकर लगाया जाता है सेटअप-

रिपोर्ट में दावा किया गया कि सेलखड़ी या सोपस्टोन राजस्थान की खदानों से लाया जाता है। इसका उपयोग कॉस्मेटिक, पेंट, प्लास्टिक और अन्य औद्योगिक उत्पादों में होता है। जांच में यह भी दावा किया गया कि फैक्ट्रियों में ऐसा गुप्त सेटअप लगाया जाता है, जिससे जांच के दौरान मिलावट पकड़ना मुश्किल हो।

 डॉक्टरों की चेतावनी- लिवर, किडनी और पाचन तंत्र पर पड़ सकता है असर-

विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक, स्टोन पाउडर में मौजूद कैल्शियम कार्बोनेट का अधिक सेवन पाचन तंत्र, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक ऐसे आटे का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

घर पर ऐसे करें आटे की प्राथमिक जांच-

आटे में नींबू का रस डालने पर बुलबुले बनें तो मिलावट की आशंका हो सकती है।

पानी में आटा घोलने पर भारी कण नीचे बैठ जाएं तो जांच की जरूरत है।

हथेली पर रगड़ने पर आटा ज्यादा खुरदुरा या असामान्य महसूस हो तो सतर्क रहें।

मिड-डे मील के आटे पर भी सवाल-

जांच में यह भी दावा किया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों के मिड-डे मील में इस्तेमाल हो रहे आटे के नमूनों में भी संदिग्ध मिलावट के संकेत मिले। हालांकि, इस दावे की पुष्टि संबंधित सरकारी जांच के बाद ही हो सकेगी

यह भी पढ़े- जनता दर्शन में CM योगी ने दिया जनता को भरोसा बोला- परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का होगा समाधान