Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शनिवार को इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का बीजेपी और एनडीए सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी नेतृत्व उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी दे सकता है या आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के चुनावी अभियान की कमान सौंप सकता है। वहीं, पार्टी सूत्रों का दावा है कि इस्तीफे के बावजूद ओडिशा बीजेपी में उनका प्रभाव पहले की तरह कायम रहेगा।
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। इस दौरान बीजेपी और एनडीए सांसदों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। उनके इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान की अगली राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Dharmendra Pradhan: संगठन में मिल सकती है नई जिम्मेदारी
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान धर्मेंद्र प्रधान को जल्द ही संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है। इसके अलावा आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी के चुनावी अभियान की अहम जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ा है, जिससे उनकी राजनीतिक छवि और मजबूत हो सकती है।
ओडिशा बीजेपी में प्रभाव बरकरार रहने का दावा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे के बावजूद ओडिशा बीजेपी में धर्मेंद्र प्रधान का प्रभाव कम नहीं होगा। वर्ष 2014 के बाद राज्य में बीजेपी के विस्तार और 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता में उनकी रणनीतिक भूमिका अहम मानी जाती है। बताया जाता है कि ओडिशा बीजेपी के कई विधायक और राज्य सरकार के कई मंत्री उनके करीबी माने जाते हैं।
Dharmendra Pradhan: इस्तीफे पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान
शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं से उन्हें पीड़ा हुई है और यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनका संकल्प है कि देश के युवाओं को भ्रम और अनिश्चितता के दुष्चक्र में नहीं फंसने दिया जाएगा।
ये भी पढ़े …यूपी में इस बार ज्यादा सीटें चाहती है कांग्रेस, अखिलेश देने के मूड में नहीं, संबंधों में खटास








